{"_id":"59fb56e84f1c1b7a548ba85f","slug":"21509644008-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे के किनारे लंगड़ा की चौकी गांव में गुरुवार सुबह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लंगड़ा की चौकी गांव निवासी विजयपाल जायसवाल के घर में गुरुवार सुबह छह बजे परिवारीजन सोकर उठे तो देखा कि, उनकी पुत्री सुशीला (19) का कमरा भीतर से बंद है। परिवारीजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो भीतर सुशीला का शव पंखे में साड़ी से बंधे फांसी के फंदे पर लटका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुशीला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूराकलंदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि, घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है।