फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फर्जी डिग्री से पाई शिक्षक की नौकरी

फर्जी डिग्री से पाई शिक्षक की नौकरी

Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
फर्जी डिग्री से पाई शिक्षक की नौकरी
बीकापुर। अंकपत्र में कूटरचना करके बीएड की डिग्री के सहारे सहायक शिक्षक की नौकरी हासिल करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर आरोपी शिक्षक, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक, ग्राम विद्यालय इंटर कॉलेज कोदयला बीकापुर के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यक्ष सहित 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तारुन थाना क्षेत्र के बराव निवासी अजय प्रताप वर्मा का आरोप है कि शेर बहादुर वर्मा निवासी यादवपुर फैजाबाद ने अपने स्नातक भाग तीन, वर्ष 2000 के अंकपत्र में कूटरचना करके प्राप्तांक 736/1800 को 836/1800 करके बीएड की डिग्री प्राप्त कर ली।
विज्ञापन


ग्राम विद्यालय इंटर कॉलेज कोदयला की प्रबंध समिति से मिलीभगत करके विद्यालय में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली। इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक फैजाबाद से की गई। अवध विश्वविद्यालय में उपलब्ध अभिलेखों की जांच में अंकपत्र फर्जी व कूटरचित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अंकपत्र के सहारे नियुक्त सहायक अध्यापक शेर बहादुर वर्मा इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य के दामाद हैं और प्रबंधतंत्र से सांठगांठ करके विश्वविद्यालय के अभिलेखों में बिना मिलान कराए ही अपनी रिपोर्ट में विषयगत अंकपत्र को सही होना बता दिया।

अजय का आरोप है कि, तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन पटेल ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकरण में प्रेषित आदेश को दरकिनार करके जांच समिति की आख्या को सही मानकर सहायक अध्यापक शेर बहादुर वर्मा को वेतन देने का आदेश जारी कर दिया।


मामले में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया गया, कोर्ट के आदेश पर बीकापुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि, कोर्ट के आदेश पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन पटेल, विद्यालय प्रबंधक परमेश्वरदीन वर्मा, अध्यक्ष खुशीराम वर्मा, संतराम तिवारी, दयाशंकर, प्रदीप तिवारी, राममिलन वर्मा, विकास वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, दुर्गा प्रसाद वर्मा, बालकराम वर्मा, विष्णु देव वर्मा, प्रधानाचार्य सीताशरण कनौजिया, शारदा प्रसाद वर्मा, राम उजागिर, पारसनाथ वर्मा, शोभाराम तथा शिक्षक शेर बहादुर वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed