फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कलयुगी बेटे ने मां-बाप को पीटा, छप्पर में लगाई आग

कलयुगी बेटे ने मां-बाप को पीटा, छप्पर में लगाई आग

Fri, 28 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी बेटे ने मां-बाप को पीटा, छप्पर में लगाई आग
घटना के दौरान फटा गैस सिलेंडर, सामान राख
विज्ञापन

तारुन (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र के सरायशेख महमूद भावापुर दलित बस्ती में शुक्रवार की दोपहर एक कलियुगी बेटे ने मां-बाप को कमरे में बंद कर पिटाई करने के बाद अपने ही छप्पर में आग लगा दी। आग लगते ही मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और आरोपी भागकर गन्ने के खेत में छुप गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

दलित बस्ती के भरतराम व रामतीरथ उर्फ गुड्डु सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद हो गया था। इसमें रामतीरथ ने अपने पिता धनीराम व मां गीता की पिटाई करके उन्हें जलाने के उद्देश्य से कमरे में बंद कर छप्पर में आग लगा दिया। छप्पर जलते ही उसके नीचे रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया, जो तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन


इससे लोग बाल-बाल बच गए, जबकि छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर उपनिरीक्षक रामसहाय यादव व बीट दरोगा राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और कमरे में बंद मां-बाप को बाहर निकाला। मौके पर भीड़ जुटते देख आरोपी भागकर गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों व पुलिस की तलाश के बाद भी वह हाथ नहीं लगा। तारुन थाने के दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि आग से ज्यादा सामान की क्षति नहीं हुई है, आरोपी के विरुद्ध न ही कोई तहरीर मिली है फिर भी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed