{"_id":"5a32af2d4f1c1b9e678c19e7","slug":"191513271085-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक भवन में भीषण आग, तीन दुकानें राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यावसायिक भवन में भीषण आग, तीन दुकानें राख
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। नगर कोतवाली अंतर्गत इमामबाड़े के जामा मस्जिद के दो मंजिला व्यावसायिक भवन में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें निचले मंजिल की दुकान से उठी और देखते ही देखते उपरी तल को चपेट में ले लिया। धूआं देख आसपास के लोगों में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचीं फायब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से तीन दुकानें पूरी तरह जल गई हैं, जबकि आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी।
शहर के अति व्यस्त इमामबाड़ा कैंपस में जामा मस्जिद की बिल्डिंग में एक तरफ व्यावसायिक दुकानें बनीं हुई हैं। इस भवन में गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे से धुआं निकलता देखा गया, जो देखते ही देखते आग की भीषण लपटों में बदल गया। आग की चपेट में आकर तीन दुकानें धूं-धूं कर जलने लगीं। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को आग लगने की सूचना स्थानीय निवासी रजा अख्तर आब्दी ने दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अलीगढ़ मनोज कुमार व एसआई रजनीश पांडेय ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना पाकर करीब 8:55 बजे पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दुकानों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक नीचे की दो दुकानें व ऊपरी तल की एक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गईं। जबकि आस-पास की दुकानों पर भी असर पड़ा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि इसमें तिलत की गिफ्ट आइटम की दुकान में करीब 3.50 लाख का सामान पूरी तरह राख हुआ है। मो. असलम की लेटर प्रेस की दुकान में करीब 1 लाख और मसूद अहमद की रेडिमेड गारमेंट की दुकान का करीब 1.25 लाख रुपए का सामान जल गया है। उन्होंने बताया आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। आग बुझाने में लीडिंग फायरमैन उमेश मिश्रा, फायरमैन हृदय विश्वकर्मा, सद्दाम, मनीष कुमार, चालक प्रदीप पांडेय, पंच बहादुर सिंह समेत स्थानीय नागरिक जाकिर हुसैन पाशा, हुसैन मेंहदी, मुनीर आब्दी, रजा अजगर, मौलाना हैदर अब्बास, मौलान जफर आदि ने कड़ी मेहनत की।