फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आतंकी हमले की कड़ी निंदा, जनौस ने फूंका पुतला

आतंकी हमले की कड़ी निंदा, जनौस ने फूंका पुतला

Wed, 12 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले की कड़ी निंदा, जनौस ने फूंका पुतला
आतंकवाद का पुतला फूंका
विज्ञापन

अयोध्या/फैजाबाद। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर संत-महंतों व विहिप समेत विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। जनौस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौक में आतंकवाद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

वहीं, कांग्रेसियों ने शोकसभा करके आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रीरामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर शोक जताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु दूरदराज से आते हैं, ऐसे में सरकार को उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि, आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में भारत सरकार और जम्मू कश्मीर सरकार आतंकियों पर नकेल कसने के लिए उन पर जवाबी हमला करे। महंत कन्हैयादास रामायणी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि, खुदा के नाम पर हिंसा मानवता को शर्मसार करने वाली है।

विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताते हुए कहा कि ये हमला भारत पर हुआ है। उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपने चरम पर पहुंच गया है।

ये महबूबा सरकार की निकम्मेपन को प्रकट करता है। अब भाजपा इस सरकार से समर्थन वापस लेकर राष्ट्रहित में राष्ट्रपति शासन की मांग करे। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में शोकसभा कर श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले का विरोध जताया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, नाजिम हुसैन, उग्रसेन मिश्र, शीतला पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर जनौस द्वारा चौक में आतंकवाद का पुतला फूंककर रोष जताया गया।

इस दौरान जनौस के प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद, जिलाध्यक्ष धीरज द्विवेदी, रामभरोसे, शिवधर द्विवेदी, अखिलेश चतुर्वेदी, सुजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed