{"_id":"5a9d865d4f1c1b78028b7c5e","slug":"171520272989-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग के मंझे से कटा किशोर का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतंग के मंझे से कटा किशोर का गला
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग के मांझे से कटा किशोर का गला, गंभीर
फैजाबाद। शहर कोतवाली के आचार्य नरेंद्र देव ओवर ब्रिज पर पतंग के मांझे से किशोर का गला कट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। शहर के नाका निवासी प्रितेश(16) बाइक से किसी कार्य से देवकाली जा रहा था। सोमवार शाम करीब सवा चार बजे एक पेट्रोल पंप के पास पतंग के मांझे से उसका गला कट गया। आनन-फानन लोग उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां से सूचना पर उसके परिवारीजन भी आ गए। ओवरब्रिज के पास रहने वाले रहमत का कहना है कि पंतगबाजी के चक्कर में मांझे से गले कटने की कई घटनाएं ओवर ब्रिज के पास हो चुकी हैं। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। गनीमत रही है कि बाइक की रफ्तार कम थी और डोर ढीली हो गई, वरना जान भी जा सकती थी। उधर, नगर कोतवाली पुलिस घटना से अंजान बनी रही।