फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चेन स्नेचिंग करती महिला को श्रद्धलुओं ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

चेन स्नेचिंग करती महिला को श्रद्धलुओं ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Sat, 04 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग करती महिला को श्रद्धलुओं ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
चेन स्नेचिंग करती महिला को श्रद्धलुओं ने पकड़ा
विज्ञापन


महबूबगंज, फैजाबाद। थाना गोसाईगंज के श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर चेन स्नेचिंग करते हुए एक महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी का सामान बरामद न होने पर उसे छोड़ दिया।

श्री श्रंगी ऋषि आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा अर्चना करने के लिए सुबह 6 बजे पुष्पा देवी पत्नी कृष्ण कुमार दुबे ग्राम सूरजुपुर पोस्ट प्रतापपुर थाना अहिरौली अपने परिवार के साथ आई थीं।
विज्ञापन


उनके अनुसार स्नान करने के बाद बाबा के दर्शन करने के लिए गुफा के अंदर प्रवेश किया तो उनके पीछे सुनीता पत्नी सोनू निवासी बिशनपुरा बस्ती पीछे लग गईं।

जैसे ही गुफा के अंदर पुष्पा देवी अपने परिवार के साथ प्रवेश किया कि स्नेचर ने चेन काट दिया, इसका अंदाजा होते ही पुष्पा देवी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर तैनात सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस की देखरेख में थाना प्रभारी सुरेश पांडेय उसे थाने ले आए, जिसे शाम थाने से छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी महिला के पास से चोरी का कोई सामन या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, इसलिए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed