{"_id":"5a43dcdb4f1c1b8d698c4131","slug":"161514396891-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास के दौरान की थी गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के प्रयास के दौरान की थी गला दबाकर हत्या
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। इनायतनगर के तरमा गांव की दलित महिला का कंकाल बीते 22 दिसंबर को मिला था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी फरार है। एसपी ग्रामीण के अनुसार दुष्कर्म के दौरान महिला के शोर मचाने पर उसकी हत्या कर दी थी। महिला सात जुलाई को लापता हुई थी। नौ जुलाई को उसके अपहरण का केस दर्ज किया गया था।
पुलिस लाइंस में एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने घटना का खुलासा करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि महिला का विवाह तय था। बीते सात जुलाई को वह मोबाइल पर बात करते हुए गन्ने के खेत में पहुंच गई, जहां नशा कर रहे रोहित (24), संजय दूबे (32) व अमित उर्फ देवानंद निवासी टूड़ी दूबे का पुरवा थाना इनायतनगर ने उसे अकेला देख गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो तीनों ने उसे गला दबाकर मार डाला। पांच माह बाद बीते 22 दिसंबर को गन्ना कटते समय महिला का कंकाल मिला। मामले में रोेहित व संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीसरे आरोपी अमित उर्फ देवानंद की तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृत महिला का डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से हुई मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सिपाही की मुस्तैदी से खुला हत्या का राज
जांच में जुटी पुलिस ने बारुन चौकी के सिपाही जितेंद्र बहादुर सरोज को भेष बदलकर गांव के आसपास तैनात किया था, जहां आरोपी संजय ने नशे में सिपाही को हत्या करने की बात बताई। सिपाही की सूचना पर इनायतनगर थाना व बारुन बाजार पुलिस ने उसे उठा लिया। सख्ती पर उसने साथियों का नाम बता दिया। बारुन चौकी इंचार्ज रात अनुग्रह कुशवाहा के अनुसार संजय ने पूर्व में पत्नी की भी हत्या की थी, जिसमें वो जेल भी गया था।