{"_id":"5d0920f88ebc3e2ac3413869","slug":"156087933917-faizabad-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से फरार वारंटी डेढ़ घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अस्पताल से फरार वारंटी डेढ़ घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगर कोतवाली स्थित फतेहगंज चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वारंटी जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान सिपाही को चकमा देकर भाग गया। सूचना मिलते हरकत में आई पुलिस ने डेढ़ घंटे के भीतर ही उसे फिर से दबोच लिया।
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि शहर के फतेहगंज निवासी सुक्खु सिंह बिजली अधिनियम के तहत दर्ज केस का वारंटी था। उसे मंगलवार सुबह चौकी फतेहगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
शाम करीब 4:30 बजे चौकी का सिपाही विवेक यादव उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर गया था। इस दौरान वह अस्पताल परिसर से सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया कि आरोपी की तलाश में उसके घर के आसपास सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया था। शाम करीब 6 बजे वह अपने घर से कुछ दूर पहले नाका चौराहे के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के बाद लापरवाही पाए जाने पर सिपाही पर भी कार्रवाई की जाएगी।