फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   टोना टोटका के शक पर भिड़े दो सगे भाई, 5 घायल

टोना टोटका के शक पर भिड़े दो सगे भाई, 5 घायल

Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
टोना टोटका के शक पर भिड़े दो सगे भाई, 5  घायल
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के लोहटी सरैयां गांव में टोना-टोटका को लेकर रविवार शाम दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल चार लोगों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।


मवई थाना क्षेत्र की सैदपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लोहटी सरैयां निवासी सगे भाई कृपाशंकर व उमाशंकर में काफी दिनों से विवाद चल रहा है।


शनिवार रात 10 बजे किसी ने दोनों घरों के बीच में जमीन पर टोटका कर दिया। रविवार सुबह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टोटका करने का आरोप लगाने लगे।


इससे विवाद बढ़ गया और दोनों परिवार झगड़ने लगे। बात-बात में ही मामला लाठी-डंडे तक पहुंच गया और रविवार रात दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के बंसीलाल, उसकी पत्नी किरण, संत प्रकाश व उमाशंकर तथा दूसरे पक्ष के मोहित घायल हो गए।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी- 100 की टीम ने सभी घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मवई थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर उमाशंकर, शमशेर, शकुंतला, पूजा व मोहित सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed