फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, लापता

सरयू में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, लापता

Sat, 01 Jun 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
सरयू में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, लापता
अयोध्या। सरयू में स्नान के दौरान शनिवार दोपहर दो युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। एक युवक जहां दाह संस्कार में शामिल होने आया था। वहीं दूसरा युवक दर्शन पूजन के लिए आया था।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर अलग-अलग समय पर दो युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गए। पुजारी का पुरवा दर्शन नगर निवासी मोहित यादव (20) पुत्र नन्हे यादव दाह संस्कार में शामिल होने आया था।
विज्ञापन



दाह संस्कार के बाद सरयू में स्नान के दौरान वह नदी में डूब गया। वहीं दूसरी घटना में अयोध्या दर्शन पूजन के उद्देश्य से आए सुनील कुमार (28) पुत्र रामनिवास निवासी मनकापुर गोंडा भी सरयू में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अयोध्या कोतवाली के एसआई जोखन यादव ने बताया कि जाल, गोताखोरों आदि के माध्यम से डूबे युवकों की तलाश कराई जा रही है लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed