फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान बवाल, जमकर मारपीट

वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान बवाल, जमकर मारपीट

Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान बवाल, जमकर मारपीट
शादी में आर्केस्ट्रा पर बवाल, जमकर मारपीट
विज्ञापन



अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के मांझा काजीपुर में एक वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान विवाद में जमकर मारपीट हुई।


बीचबचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान पर नशे में धुत बारातियों ने ईंट से हमला कर दिया। इससे प्रधान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।


मारपीट के दौरान दर्जन भर से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। मारपीट में दूल्हे समेत घराती व बाराती पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं।


सूचना पर पहुंची महराजगंज पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। रात में ही बाराती वाहन लेकर भाग गए। एहतियातन गांव में पुलिस का पहरा लगाया गया है।


काजीपुर मांझा गांव में भालचंद्र, जिलाजीत व रुनझुन के यहां रविवार को बारात आई थीं। भालचंद्र में यहां बारात गोरखपुर से आई थी। जबकि जिलाजीत तथा रुनझुन के यहां गोंडा के अलग-अलग क्षेत्रों से बारात आई थी।


भालचंद्र व जिलाजीत के यहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था। इसमें गांव के लोगों के साथ ही अन्य दोनों बारातों के भी कुछ बाराती आर्केस्ट्रा देखने पहुंच गए।
विज्ञापन



इस दौरान स्टेज पर डांस कर रही डांसर का नशे में धुत एक बाराती ने हाथ पकड़ लिया। इस पर विवाद हो गया।


बाराती व घराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसी बीच भालचंद्र के दरवाजे पर बैठे ग्राम प्रधान राम बहाल को सूचना मिली तो वे बीचबचाव करने पहुंच गए। इस पर नशे में धुत एक बाराती ने प्रधान के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे वे वहीं गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे गुस्साए ग्रामीणों की बारातियों में जमकर मारपीट होने लगी। बारातियों के कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। इससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई।


सूचना पर महराजगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।


वहीं, रात में ही बाराती वाहन लेकर भाग गए। ग्राम प्रधान को बेहोशी की हालत में अयोध्या के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं सोमवार सुबह जिलाजीत के यहां से दुल्हन विदा कराकर जा रहे दूल्हे को गांव के बाहर कुछ युवकों ने रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी।


इससे दूल्हे का सिर फट गया। इस घटना के बाद माहौल एक बार फिर गरमा गया। मौके पर तैनात पुलिस ने मामला किसी तरह मामला शांत कराया।


थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि नशे में धुत कुछ बारातियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। ग्राम प्रधान की हालत ठीक है।


एहतियातन गांव में पुलिस बल लगाया गया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed