फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आईजी रेंज ने मंडल के 30 उपनिरीक्षकों का किया तबादला

आईजी रेंज ने मंडल के 30 उपनिरीक्षकों का किया तबादला

Fri, 01 Feb 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
आईजी रेंज ने मंडल के 30 उपनिरीक्षकों का किया तबादला
आईजी रेंज ने मंडल के 30 उपनिरीक्षकों का किया तबादला
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके मंडल भर के 30 उपनिरीक्षकों का बृहस्पतिवार को आईजी रेंज ओंकार सिंह ने तबादला कर दिया है। इसमें अयोध्या जिले के 10 उपनिरीक्षक शामिल हैं।

आईजी ने सभी को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आईजी रेंज ओंकार सिंह ने एक जिले में तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके मंडल के 30 उपनिरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन


जारी सूची में अयोध्या जनपद के प्रेम नारायण तिवारी, रामचंद्र सरोज, आनंद कुमार वैश्य, बृजेश सिंह, शरद कुमार को अंबेडकरनगर, सुनील कुमार मिश्र, दुर्गेश मिश्र को बाराबंकी, आलोक वर्मा को सुल्तानपुर व रमेश कुमार भारती और राजीव सिंह को अमेठी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि राजीव कुमार यादव व आशुतोष को सुल्तानपुर से अयोध्या, देवेश कुमार सुल्तानपुर से अमेठी, भगवती व शिवाजी सिंह बाराबंकी से सुल्तानपुर, बृजेश सिंह बाराबंकी से अयोध्या, रत्नेश कुमार सिंह बाराबंकी से सुल्तानपुर भेजा है।

मनीष कुमार सिंह बाराबंकी से अंबेडकरनगर, सुरेश कुमार वर्मा, नीरज सिंह व राहुल कुमार को अंबेडकरनगर से अयोध्या, महेंद्र प्रताप अंबेडकरनगर से बाराबंकी, चंद्रशेखर अंबेडकरनगर से सुल्तानपुर, वासुदेव व राजेश यादव अंबेडकरनगर से बाराबंकी भेजा है।


महेंद्र कुमार यादव अंबेडकरनगर से अमेठी, दीपेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह व राम राघव सिंह अमेठी से अयोध्या और अश्वनी कुमार विश्वकर्मा को अमेठी से अंबेडकरनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed