फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं भारत रत्न डॉ. कलाम

समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं भारत रत्न डॉ. कलाम

Tue, 16 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं भारत रत्न डॉ. कलाम
समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं भारत रत्न डॉ. कलाम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले भर में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। कहा कि उनके विचार समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।

भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबूत ताकत बनकर उसे साकार करने का श्रेय मिसाइल मैन डॉ. कलाम को जाता है। सेवा योजना कार्यालय के उपनिदेशक एमके श्रीवास्तव ने जीआईसी में बच्चों को मिसाइल मैन डॉ. कलाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


भारतीय युवा कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कलाम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। प्रदेश सचिव शरद शुक्ल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम न सिर्फ एक महान वैज्ञानिक प्रेरणादायक नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि वह सभी धर्म, जाति और संप्रदायों के व्यक्ति नजर आते थे। वह एक ऐसे भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके हैं।

एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र ने कहा कि डॉ. कलाम बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबूत ताकत बनकर उसे साकार करने का श्रेय उनको जाता है।

कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय, शिवम पांडेय, प्रभास श्रीवास्तव, मो. चांद, अरुण पाठक, शोभित शुक्ला, सहित अन्य लोग मौजूद थे।


समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन कहा कि मदरसे से शिक्षा प्राप्त करने वाले पूर्व राष्ट्रपति ने भारत को विश्व में जो स्थान दिलाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम व महानगर के महासचिव श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा देश मिसाइल मैन का जन्मदिन मना रहा है, जो कि गर्व की बात है।

इस मौके पर सपा प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, कैंट सभासद मोहम्मद अपील, योगेश श्रीवास्तव, सनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed