फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या रेलवे स्टेशन पर शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Mon, 23 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग
अयोध्या। रामनगरी स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। यात्रा के लिए प्लेटफार्म पर मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। जीआरपी एवं आरपीएफ ने तत्काल प्लेटफार्म से यात्रियों को हटवाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित दो दुकानें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अयोध्या के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जनरल स्टोर की दुकान में रविवार देर रात करीब 11:05 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन पर यात्री इधर-उधर भागने लगे। आग ने पास में ही स्थित बुक स्टॉल को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


लपटों से स्टेशन परिसर घिर गया, चारों तरफ धुआं ही धुआं था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मनकापुर पैसेंजर ट्रेन फैजाबाद के लिए रवाना होने को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। जीआरपी चौकी प्रभारी अयोध्या अशोक कुमार, आरपीएफ प्रभारी प्रवेश सिंह सहित स्थानीय जीआरपी एवं आरपीएफ कर्मियों ने प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और ट्रेन को फैजाबाद जंक्शन के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना उच्चाधिकारियों सहित फायर ब्रिगेड को दी गई और अयोध्या आने वाली ट्रेनों को पहले के स्टेशनों पर रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों एवं जीआरपी की मदद से करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से जनरल स्टोर व बुक स्टाल की दुकान जलकर राख हो गई। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि आग से स्टेशन परिसर के कुछ उपकरण भी जल गए हैं। जनरल स्टोर की दुकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है।

अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आग लगने की सूचना पर एडीआरएम रेलवे अमित श्रीवास्तव व एसपी रेलवे सौमित्र यादव ने पहुंचकर जांच की। एडीआरएम ने बताया कि जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।


भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि सावन मेला शुरू होने वाला है। मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। उनकी सुरक्षा के लिहाज से पूरी सजगता बरतने का निर्देश दिया गया है। एसपी रेलवे सौमित्र यादव ने बताया कि सावन मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed