फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

डेढ़ साल से अस्पताल कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था गोरखधंधा
मयाबाजार। सीएचसी मयाबाजार में नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को भुक्तभोगियों ने तीन ठगों को पकड़कर सीएचसी अधीक्षक को सौंपा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो ठग चकमा देकर भाग गए। तीसरे ठग से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह गिरोह अन्य जनपदों में हजारों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। इस गोरखधंधे में कुछ अस्पताल कर्मी भी शामिल बताए गए हैं। हैरत की बात यह है कि यह गोरखधंधा लगभग डेढ़ साल से चल रहा है, किंतु अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।

मया सीएचसी पर महीनों से कुछ लोग अस्पतालों में डायविटीज कंट्रोल के लिए वर्कर का फार्म भरवा रहे थे। यह कार्य अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से आशा बहुओं को सौंपा गया। पहले प्रति फार्म दो सौ रुपया फिर 420 रुपया रजिस्ट्रेशन और बाद में पांच हजार की डीडी लिया जा रहा था। फार्म बिक्री का कार्य अस्पतालकर्मी ही कर रहे थे। सोमवार को संस्था का उक्त कर्मी अपने दो सहयोगियों के साथ अस्पताल आया। भुक्तभोगियों ने नौकरी के बाबत जानकारी मांगी तो बात बढ़ गई तो भुक्तभोगियों ने तीनों को बंधक बना लिया। सीएचसी अधीक्षक अंशुमान यादव को जब जानकारी मिली तो उन्होंने अधिकारियों से संपर्क कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दो ठग चकमा देकर भाग गए। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अंबेडकरनगर का निवासी है। मामले का मास्टरमाइंड कोई और है, जांच की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि तहरीर दी गई है। पुलिस की जांच में सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed