फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरकार ने किया गरीबों के सपनों को साकार : जेपीएस राठौर

सरकार ने किया गरीबों के सपनों को साकार : जेपीएस राठौर

Thu, 28 Feb 2019 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने किया गरीबों के सपनों को साकार : जेपीएस राठौर
सरकार ने गरीबों के सपने किए साकार
विज्ञापन

अयोध्या। कमल ज्योति अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर व सांसद लल्लू सिंह ने मसौधा ब्लॉक के सरियावां बूथ में शिरकत की।

लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्वलन के उपरांत जेपीएस राठौर ने कहा कि योजनाओं के श्रृंखलाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर को विकसित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


कहा कि पिछली सरकारों में गैस व गैस कनेक्शन के लिए लाइन लगती थी। जनप्रतिनिधियों से लोग सिफारिश कराते थे, परंतु इस सरकार में गैस कनेक्शन न सिर्फ आसानी से बल्कि गरीबों को मुफ्त में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अब इलाज के अभाव में किसी गरीब को भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए पांच लाख तक की व्यवस्था कर दी है।

किसानों को फसल बोने के समय खाद तथा बीच खरीदने के लिए आर्थिक व्यवस्था भी की गयी है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने कहा कि सरकार ने किसानों, मजदूरों के जीवन शैली में विकास करके व्यापारियों व उद्यमियों को बेहतर परिवेश देने का काम किया है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, ब्रहमानंद शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह, इं. रणवीर सिंह, वीरसेन सिंह काका समेत अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि रामनगर, देवकाली, अयोध्या राजसदन, पूरा, मया, तारुन, बीकापुर, चौरे बाजार, मिल्कीपुर, कुमारगंज, अमानीगंज, रुदौली, मवई, सोहावल आदि मंडलों के सभी बूथों पर पदाधिकारियों ने दीपक जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed