फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उच्च शिक्षा वाले छात्रों को करना चाहिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग : प्रो. संधू

उच्च शिक्षा वाले छात्रों को करना चाहिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग : प्रो. संधू

Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा वाले छात्रों को करना चाहिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग : प्रो. संधू
सरकार की नीतियों को साकार करने में योगदान दें शोध छात्र
विज्ञापन

एनडी कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. जेएस संधू ने किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. जेएस संधू ने विश्वविद्यालय के परास्नातक एवं पीएचडी छात्रों के साथ परिचय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान कुलपति ने छात्र जीवन को सबसे महत्वपूर्ण समय करार देते हुए कहा कि छात्र अपनी भविष्य की योजनाओं को छात्र जीवन के समय के सदुपयोग से मूर्तरूप दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था अथवा विश्वविद्यालय की पहचान वहां से अध्ययन कर निकलने वाले विद्यार्थियों से ही होती है। कुलपति ने कहा कि कृषि की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की एआरएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने शोध छात्रों का आह्वान किया कि वे भारत व प्रदेश सरकार की नीतियों को साकार करने तथा कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि शोध को नये आयाम देने में अपना हरसंभव योगदान दें। प्रेक्षागृह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एपी राव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. जेएस संधू का स्वागत कुलसचिव डॉ. पीके सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों व शिक्षकों ने किया। उधर, कुलपति प्रो. संधू ने नैक मूल्यांकन के विषय में वरिष्ठ अधिकारियों व शिक्षकों के साथ बैठक की। कुलपति ने कहा कि हमें सर्वप्रथम कृषि महाविद्यालय एवं पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय का नैक मूल्यांकन सफलता पूर्वक कराने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed