फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पद से हटाए गए विजयनपुर सजहरा के प्रधान

पद से हटाए गए विजयनपुर सजहरा के प्रधान

Tue, 30 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पद से हटाए गए विजयनपुर सजहरा के प्रधान
लापरवाही में पद से हटाए गए विजयनपुर सजहरा के प्रधान
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने तारून ब्लॉक की ग्राम पंचायत विजयनपुर सजहरा के प्रधान को पद से हटा दिया है। प्रधानी जाने के पीछे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही के साथ ही झूठी आख्या रही। इस ग्राम पंचायत के ग्राम सचिव पहले से ही निलंबित बताए गए हैं। शौचालय निर्माण को लेकर जिले के कई अन्य प्रधानों को भी नोटिस पहले ही जारी किया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय ने बताया कि विजयनपुर सजहरा वित्तीय साल 2016-17 में समग्र ग्राम के रूप में चयनित था। इस दौरान शौचालय निर्माण में प्रधान ने रुचि नहीं ली। इसकी रिपोर्ट तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ने मुख्यालय भेजी थी। इस पर प्रधान को शौचालय निर्माण में रुचि न लेने संबंधी नोटिस दिया गया था। इसके जवाब में शौचालय का निर्माण पूरा कराए जाने का जवाब दिया गया। इसके बाद उन्होंने स्वयं गांव में शौचालय निर्माण की जांच की तो पता चला कि 34 शौचालय अब तक नहीं बन पाए हैं। उन्होंने बताया कि इन शौचालयों के धन निकल गया था। इस खुलासे के बाद उन्होंने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी तो जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग की धारा 95 जी के तहत गांव के प्रधान को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के प्रधान ने मंगलवार को यहां पहुंच 34 शौचालय न बने होने के साथ और समय दिए जाने की मांग भी की। ग्राम सभा के संचालन के लिए अब आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कई लापरवाह प्रधानों के प्रधानी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिनको प्रशासन ने स्वच्छ शौचालय निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed