{"_id":"5bc22fbabdec2269c2364be1","slug":"131539452858-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई एसयूवी, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराई एसयूवी, दो घायल
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से टकराई एसयूवी, दो घायल
फैजाबाद। सुल्तानपुर जा रही एसयूवी शनिवार दोपहर बीकापुर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार जल निगम के अभियंता तथा चालक घायल हो गए। एक अन्य हादसे में बाइक सवार बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक घायल हो गए।
गोंडा में तैनात जल निगम के अभियंता संदीप कुमार जायसवाल (28) पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल शनिवार दोपहर अपनी एसयूवी से चालक राज भारती (30) के साथ सुल्तानपुर में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे।
कोतवाली के पास से गुजर रही बस से बचने के चक्कर में एसयूवी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में संदीप व चालक राज जख्मी हो गए और एसयूवी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
मौके पहुंचे कोतवाल रामचंद्र सरोज ने दोनों घायलों को अपने वाहन से सीएचसी बीकापुर भेजा। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
वहीं, बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश यादव (29) विभागीय कार्य से लखनऊ गए थे। शुक्रवार रात 10 बजे लखनऊ से लौटते वक्त पूराकलंदर थाना क्षेत्र में पिपरी टोल प्लाजा के पास सड़क पर मृत पड़े जानवर से टकराकर राजेश गिरकर घायल हो गए। हेलमेट पहने होने के कारण राजेश के सिर में चोट नहीं लगी।