फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गैस सिलेंडर में लगी आग, दंपती व पुत्र झुलसे

गैस सिलेंडर में लगी आग, दंपती व पुत्र झुलसे

Wed, 06 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग, दंपती व पुत्र झुलसे
हनुमतनगर। अकवारा बाजार में बुधवार सुबह एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दंपती व पुत्र झुलस गए। पुलिस की सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी ने आकर आग को बुझाया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे अकवारा बाजा निवासी अशोक कुमार कसौधन की पत्नी उर्मिला किचन में खाना बना रही थी। उसी बीच अचानक गैस सिलेंडर से आग निकलने लगी।

आग बुझाने पहुंचे अशोक कुमार, पत्नी उर्मिला व पुत्र शिवम भी झुलस गए। बाजारवासी देवता प्रसाद पटेल, प्रधान सुखराम ने पुलिस को सूचना दी।

उसकी सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा बिस्तर, बर्तन, कमरे का दरवाजा व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हल्का लेखपाल सियाराम चौरसिया ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed