{"_id":"5970f75d4f1c1bc3308b456c","slug":"131500575581-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानगढ़ी में उत्पात मचा रहे दो युवक धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनुमानगढ़ी में उत्पात मचा रहे दो युवक धरे गए
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को भेजा जेल
अयोध्या। हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कटरा चौकी प्रभारी विनोद यादव से दो युवक भिड़ गए। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। रामजन्मभूमि थाना प्रभारी सुनील मिश्र ने बताया कि कांवरियों की भीड़ के चलते हनुमानगढ़ी में प्रवेश व निकास मार्ग अलग-अलग बनाया गया है।
मुख्यद्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को पीछे के द्वार से निकाला जा रहा है। मंगलवार शाम सीतापुर निवासी अंकित शुक्ल व संदीप शुक्ल दर्शन कर मुख्यद्वार से ही लौटने लगे। गेट पर तैनात चौकी प्रभारी विनोद यादव ने उन्हें रोका और पीछे के रास्ते से निकलने को कहा, इस पर दोनों भड़क गए।
हालांकि उस वक्त तो दोनों वहां से चले गए। मगर रात्रिकाल शयन आरती के समय 10:30 बजे दोनों युवक लोहे की रॉड व लाठी लेकर मंदिर पहुंचे और चौकी प्रभारी पर हमला करने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेजा गया है।