फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दो सडक़ हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

दो सडक़ हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

Mon, 01 Apr 2019 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
दो सडक़ हादसे में एक की मौत, एक गंभीर
हादसों में एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

अयोध्या। कोतवाली रुदौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाली रुदौली के भेलसर चौकी अंतर्गत ग्राम कूढ़ा सादात के पास रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर खेत से घर जा रहे मो. मुबीन (65) पुत्र मकबूल निवासी कूढ़ासात को लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिसमे मो. मुबीन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी रुदौली पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान मो. मुबीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग भेलसर चौराहा पर नरेश होटल के सामने डीसीएम पर बैठा मो. शकीर (40) पुत्र अजमत निवासी मोहल्ला शेखाना कस्बा रुदौली चलती डीसीएम से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने उसे सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने शकीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed