फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुत्र को बचाने में चली गई पिता की जान

पुत्र को बचाने में चली गई पिता की जान

Sun, 15 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पुत्र को बचाने में चली गई पिता की जान
सुचितागंज। रौनाही के शेखपुर गांव में घर में छाए टीनशेड के खंभे में उतरे करंट की चपेट आकर करीब चार वर्षीय बालक चिपक गया।
विज्ञापन


उसके रोने की आवाज सुनकर दौड़े पिता ने बच्चे को तो बचा लिया लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार भोर हादसे से गांव में मातम छा गया।

शनिवार सुबह पांच बजे गांव के रहने वाले 30 वर्षीय वहीद का चार साल का पुत्र जाहिद घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर में छाए टीनशेड के खंभे के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


खंभे में करंट उतर रहा था, जिसको छूते ही मासूम जाहिद करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर बगल में सो रहा पिता वहीद तेजी से दौड़ा और बच्चे को धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसका बेटा खंभे से छूट गया लेकिन पिता पोल से चिपक गया। जब तक परिवारीजन वहां पहुंचे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी।

पिता पर था परिवार के पालन पोषण का जिम्मा
हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतक वहीद का 21 वर्षीय भाई एक साल पहले बीमारी के कारण जान गंवा बैठा था।

इसके बाद से मेहनत मजदूरी कर वहीद दो बच्चों और परिवार का पालन पोषण करता था। पड़ोसी कमल, इमरान व फहीम सिद्दीकी ने बताया कि उसका परिवार बहुत गरीब है।

पूरे परिवार का बोझ वहीद के सिर पर था। उसके न रहने पर वहीद के परिवार का पालन पोषण अब कठिन हो जाएगा। जेई अमरनाथ चौहान ने बताया कि घर में छाए टीन शेड के खंभे से करंट उतरा था।


उसी में वहीद का पुत्र जाहिद चिपक गया था। बच्चे को छुड़ाने में पिता वहीद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। नायब तहसीलदार सोहावल पैगाम हैदर ने बताया कि करंट से मौत की खबर मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिवारवालों की तरफ से कोई सूचना व शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed