फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ग्राम प्रधान ने डकार ली आवास योजना की रकम

ग्राम प्रधान ने डकार ली आवास योजना की रकम

Thu, 02 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने डकार ली आवास योजना की रकम
आवास योजना के लाभार्थियों की ग्राम प्रधान ने डकारी रकम
विज्ञापन

फैजाबाद। मिल्कीपुर तहसील के चंदीपुर नगहरा के ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन लाभार्थियों के 65 हजार रुपये बैंक से निकलवाकर हड़प लिए। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी तो ग्राम प्रधान ने तीनों लाभार्थियों की रकम लौट दी। बीडीओ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की संस्तुति की है। उधर, लाभार्थी की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

चंदीपुर नगहरा के जालिम पुरवा निवासी तीन सगे भाई धर्मराज, शिवराज, व उदयराज का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मंजूर हुआ था। इसकी स्वीकृत धनराशि बैंक ऑफ बड़ौदा की शाहगंज शाखा को प्राप्त हुई। आरोप है कि ग्राम प्रधान चैतूराम ने तीनों लाभार्थियों से कहा कि, रकम आ गई है चलो बैंक से निकलवा दें। तीनों को साथ लेकर चैतूराम बैंक गया और वहां रकम निकालने के बाद धर्मराज व उदयराज से 20-20 हजार और शिवराज से 25 हजार रुपये ये कहकर ले लिए कि इसमें से उच्चाधिकारियों को भी रुपये देने पड़ते हैं। लाभार्थियों ने इसकी शिकायत बीडीओ हैरिंग्टनगंज से की तो उन्होंने ग्राम प्रधान को बुलाकर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस पर प्रधान ने तीनों लाभार्थियों से ली गई रकम लौटा दी। बीडीओ ने प्रधान को मामले में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की है। उधर, एसओ इनायतनगर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि, लाभार्थी धर्मराज की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed