{"_id":"5c76d86cbdec224c80718e2f","slug":"111551292524-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बोरी अवैध पटाखे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बोरी अवैध पटाखे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बोरी अवैध पटाखे के साथ दो गिरफ्तार
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने पांच बोरी अवैध पटाखे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग जगह पटाखों को बिना लाइसेंस चोरी छुपे बेच रहे थे। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि पुलिस को रीडगंज इलाके में बिना लाइसेंस अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे रखे जाने व उसकी बिक्री करने की सूचना मिली।
इस पर चौकी चौक प्रभारी अंजेश सिंह व अलीगढ़ चौकी प्रभारी अजय सिंह की टीम ने रीडगंज की दो दुकानों पर छापेमारी कर पांच बोरी अवैध पटाखों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
ये पटाखे 69 छोटे-बड़े पैकेट में थे। जिसमें भारी आवाज करने वाले पटाखे भी शामिल हैं। बताया पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखा बेचने के आरोप में दो आरोपी सोनू व सुहैल निवासी रीडगंज को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी का चालान कर दिया गया है।