{"_id":"5bbf9abebdec224ff83ac57e","slug":"111539283646-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की रकम नहीं दी वापस, चली गई बारात 19-10-52","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की रकम नहीं दी वापस, चली गई बारात 19-10-52
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर लड़की को नहीं कराया विदा
फैजाबाद। शहर के शाहजहांनपुर मोहल्ले में दहेज के पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर बारातियों ने लड़की को विदा नहीं कराया और वापस चले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख उचित कार्रवाई की मांग की है।
शाहजहांनपुर निवासी शाहिद हुसैन ने अपने पत्र में बताया है कि वह अपनी बहन का निकाह मो. सलमान पुत्र मो. रिजवान निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना परसुरामपुर जिला बस्ती के साथ तय किया था।
आरोप है कि निकाह से एक सप्ताह पूर्व सलमान के पिता, चाचा, चाची व भाई अचानक घर पर आए और एक मोटर साइकिल, पांच लाख रुपये व दो लाख के जेवर देने की मांग की।
विज्ञापन
शाहिद का कहना है कि रिश्तेदारों समेत घरवालों के काफी अनुनय विनय के बाद भी नहीं माने। इनकी ओर एक मोटर साइकिल का इंतजाम करके 4 अक्तूबर को बारात लाने की बात कही गई। शाहिद का आरोप है कि बारात आने पर लगातार पांच लाख रुपये की मांग करते रहे।
परिवार वालों के समझाने पर निकाह हुआ लेकिन बिना पांच लाख रुपये लिए विदाई न होने पर अड़ गए और बारात लेकर वापस जाने लगे। इस पर गांव के प्रधान के ओर से पुलिस को सूचना देने पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई।
शाहिद का आरोप है कि उनकी बहन अचेतावस्था में है तथा घर से बाहर नहीं निकल रही है। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।