फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   छात्रों ने सीएचसी में मचाया हंगामा

छात्रों ने सीएचसी में मचाया हंगामा

Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने सीएचसी में मचाया हंगामा
बीकापुर (फैजाबाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में मंगलवार को दोपहर कस्बे में संचालित एक इंटर कॉलेज के कुछ अज्ञात छात्रों ने पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट व मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्रता भी की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि ओपीडी के समय दोपहर में काफी संख्या में छात्र अस्पताल में आ गए, जो बगैर पर्चा लिए दवा देने को कह रहे थे। जिस पर वहां मौजूद अस्पताल परिसर में रहने वाले शुभम सिंह और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पर्चा बनवाने को कहा। इस पर छात्र आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


हमले में शुभम सिंह (25) निवासी अस्पताल परिसर बीकापुर को चोट आई। जिसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया है, जबकि कुछ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। किसी मरीज को दिखाने आए तारुन थाना क्षेत्र के निवासी अमन भट्ट द्वारा बीच-बचाव का प्रयास किया गया तो उनको भी धक्का देकर उनका मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दिए जाने पर सभी छात्र भाग गए। पीड़ित शुभम सिंह तथा प्रभारी अधीक्षक द्वारा अज्ञात छात्रों के खिलाफ हंगामा करने की तहरीर कोतवाली में दी गई है। कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक कुंवर सिंह और धीरेंद्र आजाद ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल और पूछताछ की। उप निरीक्षक धीरेंद्र आजाद ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed