{"_id":"5a2438cd4f1c1b97678bf79d","slug":"111512323277-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्री को बालू लदी ट्रक ने मारी टक्कर, पुत्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्री को बालू लदी ट्रक ने मारी टक्कर, पुत्री की मौत
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। शादी समारोह से लौट रहे पिता व दो पुत्रियों को बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पिता व दूसरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हैं।
ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद नाराज परिवारीजनों व लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने और ठेकेदार के मुआवजा देने के बाद लोग शांत हुए।
रविवार को करेरू गांव निवासी रामजन्म निषाद दो बेटियों के साथ बाइक से एक शादी समारोह से गांव लौट रहा था। रौनाही थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार स्थित कुदुर्खा मोड़ पर पहुंचने पर बालू लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उनकी 18 वर्षीय पुत्री सुशीला निषाद गिर गई और ट्रक के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल पिता रामजन्म निषाद व दूसरी पुत्री को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुदुर्खा खुर्द के ग्राम प्रधान अनुराग सिंह, गन्ना समिति के उपाध्यक्ष नित्य प्रकाश सिंह, प्रधान राम सूरज यादव समेत अन्य ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
सूचना पर सोहावल एसडीएम अवधेश प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सदर अरविंद चौरसिया आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। बाद में बालू ठेकेदार के मौके पर दो लाख रुपये नकद देने पर परिवारीजन शांत हुए और जाम हटाया।