{"_id":"59e250ea4f1c1b68678b5c4b","slug":"111508004074-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे युवक को चाकुओं से गोदा, लखनऊ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे युवक को चाकुओं से गोदा, लखनऊ रेफर
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज (फैजाबाद)। कोतवाली अंतर्गत गांव राजापुर सरैया में सो रहे एक युवक को तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया।
मामले की जानकारी जब तक गांव वालों को होती, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी चिकित्सालय ले गयी, जहां उसकी गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
यहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गांव राजापुर सरैया निवासी कालीचरन का 18 वर्षीय पुत्र छोटू अपने घर की छत पर सो रहा था।
इस दौरान गांव के ही 3 युवक छत पर चढ़ गए और चाकू से हमला कर छोटू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान छोटू पर चाकू के 5 वार किए गए।
घायल छोटू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे शनिवार सुबह लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित के पिता कालीचरन की तहरीर पर गांव के ही सोनू, मोनू सहित एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।