फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नाबालिग किशोरी के साथ रेप में युवक को दस साल की सजा

नाबालिग किशोरी के साथ रेप में युवक को दस साल की सजा

Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी के साथ रेप में युवक को दस साल की सजा
दुराचारी को 10 साल की सजा
विज्ञापन

फैजाबाद। पूराकलंदर थानाक्षेत्र की स्कूल जा रही किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और रेप करने के मामले में युवक को दोषी पाते हुए कोर्ट ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज भागीरथ वर्मा की अदालत से शुक्रवार को हुआ। एडीजीसी अयोध्या प्रसाद मौर्य व पीएम कुद्दूसी ने बताया कि घटना 25 जुलाई 2011 की है। पूराकलंदर थानाक्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी एक इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसका रामदास उर्फ करियाने अपहरण कर लिया। उसे लखनऊ और अंबाला ले जाकर 20 दिन तक उसके साथ रेप किया। फिर घर वापस जा रहा था तो सरियावां के पास से उसे पुलिस ने किशोरी के साथ पकड़ा था। इसकी रिपोर्ट पीड़िता की की मां ने रामदास उर्फ करिया तथा उसके पिता मुसई के खिलाफ लिखाई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने करिया को दोषी पाते हुए सजा दी जबकि उसके पिता को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed