{"_id":"63c0599f1b4fbd21dc699a24","slug":"crime-faizabad-news-lko6663426190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ संतों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ संतों ने दी तहरीर
विज्ञापन
अयोध्या। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी किए जाने से अयोध्या के संत-धर्माचार्य नाराज हैं। अवध उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास के नेतृत्व में संतों ने बृहस्पतिवार को अयोध्या कोतवाली पहुंचकर बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ तहरीर दी।
महंत परशुराम दास ने कहा कि श्रीरामचरितमानस पर संदेह करना हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम पर संदेह करना है। यह ग्रंथ आज भी सामाजिक ताने-बाने को बरकरार रखता है। ऐसे में प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि वह तत्काल प्रभाव से अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
बड़े हनुमान मंदिर के अधिकारी छविराम दास ने बताया कि हमारे धार्मिक ग्रंथ पर टिप्पणी करने वाले नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री को अभद्र टिप्पणी के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। कहा कि अब संत समाज जाग गया है सनातन धर्म को लेकर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर कथावाचक मधुसूदन आचार्य, स्वामी मानस दास, महंत नरसिंह दास, महंत अर्जुनदास मौजूद रहे।