फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

Ayodhya News: हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी नजर

Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। नव वर्ष को लेकर जिले में जश्न की तैयारी है। इस जश्न में कोई खलल न पड़े और लोग मर्यादा में रहें, इसको लेकर पुलिस द्वारा सभी आवश्यक तैयारी की गई है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व बाइक राइडिंग करने वाले नवयुवकों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या के राजकीय उद्यान कंपनी गार्डन, राजघाट, शहीद उद्यान, गुलाबबाड़ी के अलावा गुप्तार घाट समेत सभी मॉल, होटल व रेस्टोरेंट के पास पुलिस, पीआरवी, चीता मोबाइल तैनात रहेगी। उद्यान व पार्कों में एंटी रोमियो स्क्वॉयड व सादी कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनचलों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि नव वर्ष पर पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर विशेष नजर रखेगी। नशेड़ियों और शरारती तत्वों की गिरफ्तारी तत्काल की जाएगी। सभी उद्यान, पार्क, ऐतिहासिक स्थल समेत अयोध्या के धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत के लिए युवाओं में खूब उत्साह है। उनके द्वारा पार्टियों के आयोजन की तैयारी है। परिवार समेत शहर के प्रमुख उद्यान कंपनी गार्डन, गुलाबबाड़ी, राजघाट व अयोध्या के राम की पैड़ी पर सैर सपाटा करने की योजना बनाई है। रात में अपने घरों पर परिवार व मित्रों के साथ या होटल, रेस्टोरेंट में खाना खाने की भी तैयारी है।
इसी के मद्देनजर शहर के प्रमुख होटल, क्लब और रेस्टोरेंट सज गए हैं। नए साल के जश्न पर म्यूजिकल नाइट के साथ खाने-पीने के लजीज पकवान परोसने की खास तैयारी है। कई बड़े होटलों की ओर से लुभावने ऑफर भी दिए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख होटलों ने स्पेशल डिस्काउंट का विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा लकी ड्रॉ, म्यूजिक डीजे, किड्स कार्नर का भी इंतजाम है। वहीं गिफ्ट कॉर्नर व फूल की दुकानों पर एडवांस बुकिंग की जा रही है।
सैलानियों के स्वागत के लिए शहर के उद्यान तैयार
नए साल के आगमन के पूर्व जिले में उद्यान विभाग द्वारा पार्कों का सजाया संवारा गया है। जिले में उद्यान विभाग के छह पार्क हैं। जिसमें से दो अयोध्या में तो चार फैजाबाद शहर में है। नव वर्ष में सैलानियों का स्वागत करने के लिए यह पार्क तैयार हैं। शहर के सबसे बड़े गुप्तारघाट स्थित कंपनी गार्डेन में सबसे ज्यादा सैलानी आते हैं। यहां पर आधा दर्जन झूले भी लगे हुए हैं। वहीं, यहां लगे गुलाब, गुलदाउदी, बोगनबेलिया और डहेलिया के फूल लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रहे हैं।
इसके अलावा गुलाबबाड़ी, पंचमुखी पार्क, कचहरी परिसर के पीछे कंपनी बाग पार्क व अयोध्या का राजघाट व तुलसी उद्यान भी सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। सरयू तट पर स्थित गुप्तारघाट, अयोध्या के सरयू घाट व राम की पैड़ी पर भी भारी संख्या में सैलानी उमड़ते हैं। जिला उद्यान अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग के पार्कों में मौसमी फूल लगाये जाते हैं। ठंडक के मौसम में अच्छे फूल आते हैं जो सैलानियों को काफी आकर्षक करते हैं। नव वर्ष के स्वागत के लिए इन सभी उद्यानों को साफ सुधरा करके तैयार कर दिया गया है।
रामनगरी की ओर परिवर्तित रहेगा यातायात
नव वर्ष के पहले दिन रामनगरी में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात डायवर्जन लागू किया है। जो 1 जनवरी को सुबह 4 बजे से लागू होगा और भीड़ समाप्त होने तक जारी रहेगा। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि आवश्यक सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

यहां पर होगी वाहनों की पार्किंग
लखनऊ, बस्ती, गोंडा की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग साकेत पेट्रोल पंप के बाएं खाली मैदान पार्किंग (भारी वाहन), दाहिने ओर खाली मैदान पार्किंग (भारी वाहन), फटिकशिला का खाली मैदान पार्किंग (चार पहिया, दो पहिया), बिजली घर का पक्का मैदान पार्किंग (वीआईपी), अयोध्या शहर की तरफ से आने वाले दोपहिया वाहनों की पार्किंग रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed