फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

Ayodhya News: रामकोट बैरियर से पकड़े गए दो संदिग्ध

Wed, 30 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। रामनगरी के यलो जोन के रामकोट बैरियर के पास से दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार एक कार देर शाम रामकोट बेरियर तक पहुंच गई। बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कार रोकी और उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू की। कार सवार लोगों ने बताया कि बाल रामलला का दर्शन करने आए हैं। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंदिर बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या सहित आईबी व खुफिया विभाग की टीमें भी आ गईं और गाड़ी की जांच की गई। इसके बाद गाड़ी सवार दोनों युवकों को रामजन्म भूमि थाने ले जाकर पुलिस व खुफिया विभाग की एजेंसियों ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों कार सवार मित्र हैं।
विज्ञापन

एक गाजियाबाद का और दूसरा इलाहाबाद का रहने वाला है। दोनों द्वारा बताए गए नाम पते की तस्दीक की गई तो वह सही पाया गया। उनके पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु या जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि क्योंकि कार सवार दो युवकों में से एक समुदाय विशेष से जुड़ा था। इसके चलते सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed