फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

फांसी के फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव

Sat, 05 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुरा मोहल्ले में किराए पर रह रहे सिपाही का शव शनिवार शाम फंदे से लटकता मिला। सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक सिपाही की पहचान गगन राठी निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है उसकी पोस्टिंग मोहम्मदाबाद फतेहगढ़ में थी जहां से उसने 26 नवंबर को यलो जोन में आमद कराई थी। वह अयोध्या कोतवाली के बेगमपुरा वार्ड में किराए पर एक अधिवक्ता के यहां रह रहा था। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम अधिवक्ता जब कचहरी से लौटकर घर आए तो देखा कि सिपाही ने खाना नहीं खाया है। उन्होंने सिपाही को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची अयोध्या कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सिपाही का शव फंदे से लटकता मिला। सिपाही की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी विजय पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed