फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

पैसा दोगुना होने का लालच करना पड़ा महंगा, पीड़ितों ने दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 28 Nov 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
crime
बीकापुर। अधिक मुनाफे का लालच देकर कई कंपनियों में पैसा निवेश कराने वाले दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मामला कोतवाली अंतर्गत बीकापुर नगर पंचायत के नदरौली वार्ड का है। नंदरौली निवासी पीड़ित कमाल अहमद, गया प्रसाद, प्रेमचंद्र, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद अली, राघव राम, समर जहां, प्रवीन जहां, नसीम बानो, जहीरूद्दीन, जहीर अहमद, राजेश, जगन्नाथ, रूबी बानो, ननकू लोहार, रईस खान, सफीर अहमद, तुलसी निषाद, अरीश निषाद, भंडारी, हौसिला प्रसाद आदि निवेशकों ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि नदरौली गांव के निवासी आरोपी मोहम्मद इस्माइल पुत्र मुमताज अहमद एवं जुबेर अहमद पुत्र आजाद अहमद द्वारा उन लोगों को झांसा दिया गया।
विज्ञापन

चार से पांच गुना पैसा कराने के झांसे में आकर उन लोगों ने दोनों आरोपियों के हाथ में नगद पैसा दिया। आरोपियों ने अपने हाथ से बनाकर रसीदें भी उनको दी। कहा कि यदि निवेशक कंपनी पैसा नहीं देती है तो पूरा भुगतान वह खुद करेंगे। लेकिन उन लोगों को एक भी पैसा आज तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि निवेशक कमाल अहमद बीती 24 नवंबर को आरोपी के पास पैसा मिलने के बारे में जानकारी और पैसा मांगने गया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों से बीच-बचाव कराया गया। हमले में कमाल को काफी चोटें आई हैं। प्रभारी कोतवाली एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर दोनों आरोपी मो. इस्माइल और जुबेर अहमद के खिलाफ धारा रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed