{"_id":"5fa586af8ebc3ea372521ec1","slug":"crime-faizabad-news-lko54897313","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को एनटीपीसी की ऑफिसर बताकर नौकरी के नाम पर महिला ने ठगे 4.85 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को एनटीपीसी की ऑफिसर बताकर नौकरी के नाम पर महिला ने ठगे 4.85 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एक महिला ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 4.85 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में नियुक्ति की तिथि टलने की बात कहकर महिला ठग उसे टरकाती रही। मामले में पीड़ित ने कोतवाली नगर में आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक महिला खुद को एनटीपीसी का एचआर का अफसर बताती थी।
साहबगंज निवासी सुबोध कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर के वजीरगंज चेला छावनी इलाके की रहने वाली सौम्या शुक्ला उनकी भांजी की मित्र है। उसका अक्सर घर आना-जाना रहता था। वह सितंबर 2019 में उनके घर आई हुई थी।
इस दौरान उसने खुद को एनटीपीसी में एचआर का अफसर बताया। उसने उन्हें लालच दिया कि अगर किसी को नौकरी चाहिए तो वह दिला सकती है। इसके लिए उसने प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये देने की बात कही। सुबोध ने बताया कि उसके झांसे में आकर उन्होंनेे अपने परिवार के पांच सदस्यों को नौकरी दिलाने के लिए उसे कई किश्तों 4.85 लाख रुपये दिए। इस वर्ष अप्रैल में उन्हें नियुक्ति पत्र भी मिला, जिसमें 24 अप्रैल को जॉइनिंग की बात कही गई थी।
विज्ञापन
लेकिन इसके करीब 10 दिन पूर्व सौम्या का फोन आया कि डेट टल गई है। अब इसके लिए पेपर होगा। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। जानकारी करने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। सौम्या ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला सौम्या को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।