फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

शिक्षामित्र ने नगर शिक्षा अधिकारी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

Sat, 31 Oct 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। नगर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र ने नगर शिक्षा अधिकारी पर अश्लील हरकत के साथ जातिसूचक गालियां देने व अभद्रता करने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। मामले में केस दर्ज करने के लिए महिला शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक की हस्ताक्षरयुक्त तहरीर कोतवाली में दी है। साथ ही जिलाधिकारी और बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर जानमाल की रक्षा करने की गुहार भी की है। मामले में स्थानीय पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच शुरू किया है। वहीं, नगर शिक्षा अधिकारी ने ऐसे किसी मामले से इंकार किया है।
विज्ञापन

शहर के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 21 अक्तूबर को नगर शिक्षा अधिकारी विद्यालय में आए और प्रधानाध्यापक को चाय-नाश्ता लाने के लिए चपरासी के साथ बाहर भेज दिया।
विज्ञापन

इस बीच शिक्षामित्र को अकेली पाकर अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगे। दूर भागते हुए उसने शोर मचाने की धमकी दी तो नगर शिक्षा अधिकारी ने जातिसूचक शब्दों में गालियां दीं। साथ ही प्रधानाध्यापक के साथ उसके अवैध संबंध होने की बात कहते हुए उसे बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच प्रधानाध्यापक विद्यालय में आ गए तो नगर शिक्षाधिकारी नाश्ता करके चले गए। शिक्षामित्र ने पति के साथ नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में जाकर वार्ता करना चाहा तो उन्होंने फोन पर डराया, धमकाया। मामले की शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र ने संयुक्त रूप से नगर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग किया है।
शिक्षामित्रों ने जताया आक्रोश
जिले के शिक्षामित्रों ने मामले में कड़ा आक्रोश जताते हुए नगर शिक्षाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय मंत्री अवनीश सिंह ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर नगर शिक्षा अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। कहा कि मामले की सत्यता साबित होने पर ऐसे अधिकारी को हटाने की कार्यवाही करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र के साथ न्याय नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।
नगर शिक्षाधिकारी का विवादों से रहा है पुराना नाता
नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता का विवादों से पुराना नाता रहा है। बीते वर्ष शिक्षामित्र अनुराधा ने नगर शिक्षा अधिकारी से पीड़ित होकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। जिसके बाद आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिस पर तत्कालिक बीएसए अमिता सिंह और सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने देर रात तक मध्यस्थता करके विवाद समाप्त कराया। शिक्षामित्र को मूल विद्यालय भेजने व मामले में कार्रवाई की संस्तुति के बाद धरना समाप्त किया गया था।
नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत विधिक रूप से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि पुलिस के माध्यम से घटना के संबंध में जानकारी की गई है। मामला संज्ञान में है, नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

आरोप निराधार व बेबुनियाद : नगर शिक्षाधिकारी
नगर शिक्षाधिकारी संजय गुप्ता ने उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया है। कहा कि नगर क्षेत्र का एक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक के अभाव में बंद चल रहा है। शिक्षामित्र को उसके तैनाती स्थल से बंद चल रहे विद्यालय में अटैच किया गया था। इसी की खुन्नस में ऐसा आरोप लगाया जा रहा होगा। बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है न ही अभी तक किसी ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed