फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

मंडल कारागार में सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाई

Tue, 16 Jun 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। मंडल कारागार में निरूद्ध एक सजायाफ्ता कैदी ने मंगलवार दोपहर बैरक के बगल में एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही आसपास मौजूद बंदियों ने उसे नीचे उतारा और जेल प्रशासन को सूचना दी। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह 2015 में फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर जाली नोटों के साथ पकड़ा गया था। उसे इस मामले में 10 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। तब से वह मंडल कारागार में बंद था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे 10 साल की सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदी ने बैरक के पास पेड़ पर गमछे की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास मौजूद बंदियों ने जब उसे पेड़ से लटका देखा तो उसे तत्काल नीचे उतारकर जेल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि कैदी सद्दाम शेख (30) निवासी मालदा पं. बंगाल 2015 से मंडल कारागार में सजा काट रहा था। घरवाले उसकी पैरवी नहीं कर रहे थे। इस वजह से वह अवसादग्रस्त रहता था। इसको लेकर उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बीते शनिवार को उसने नियमानुसार फोन से अपने घरवालों से बात की थी। उसके साथ बैरक में रहने वाले बंदियों के अनुसार सद्दाम ने उन्हें बताया था कि उसके भाई ने पहले जुलाई में उसे रिहा करवाने का प्रयास करने की बात कही थी लेकिन फोन पर उसने पैरवी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से वह टेंशन में था। बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed