फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

एटीएम क्लोनिंग कर निकाल लेते थे पैसा, दो पकड़े गए

Sun, 01 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग कर लोगों का पैसा निकालने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक एटीएम क्लोनिंग मशीन, एक लैपटॉप, 5 एटीएम कार्ड व 6550 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि बीते कई माह से एटीएम बदलकर पैसा निकालने की घटनाएं सामने आ रहीं थीं। इसी बीच चौकी सिविल लाइन के प्रभारी संजीव सिंह, चौकी जेल प्रभारी संजय यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को जीआईसी तिराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनकी पहचान राकेश कुमार व सनोज कुमार निवासी महुआ घाट थाना सिरदला जिला नेवादा बिहार के रूप में हुई। आरोपियों के पास से एक एटीएम क्लोनिंग मशीन, एक लैपटॉप, 5 एटीएम कार्ड व 6550 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग एटीएम बूथ के पास खड़े रहते थे, जिन लोगों को पैसा निकालने में परेशानी होती थी, हम उनकी मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड धोखे से बदल लेते थे। उस एटीएम को क्लोनिंग मशीन के माध्यम से उसका क्लोन बनाकर पैसा निकाल लेते थे। बताया कि उनके गिरोह के कुछ लोग 15 दिन पूर्व ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों ने किन-किन लोगों से ठगी की है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed