फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

हर हफ्ते 25 हजार देने के नाम पर ठगे 5 लाख

Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
मवई। मवई थाना में एक युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक फर्जी कंपनी बनाकर ग्राम चंद्रामऊ रसीद पटी के आमिर खां को प्रति सप्ताह 25 हजार रुपये के लाभांश का झांसा देकर पांच लाख रुपये जमा करवा लिये थे।
विज्ञापन

आमिर को विश्वास में रखने के लिये उसने पहले सप्ताह में उनके खाते पर 25 हजार रुपये भी भेज दिये। उसके बाद फिर कई माह तक जब उनके खाते में पैसे नहीं आये तो आमिर उससे मिलने के लिये लखनऊ पहुंचे तो कार्यालय में ताला बंद मिला। आमिर ने मवई थाना में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गयी तहरीर में आमिर ने बताया कि उनका लखनऊ अक्सर आना जाना लगा रहता था। एक दिन कुमार शशांक नाम के युवक से लखनऊ में मुलाकात हुई। उसने झांसा दिया कि कम्पनी पैसन कमोड प्राइवेट लिमिटेड में पांच लाख रुपये जमा करोगे तो प्रति सप्ताह 25 हजार रुपये का लाभांश खाते में भेज दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर ने बताया कि उसकी बातों पर विश्वास करके 18 मई 2016 को पांच लाख रुपये की धनराशि का चेक कुमार शशांक गुप्ता को एकाउंट पेई दे दिया। आमिर ने बताया कि उसे पहली बार 25 हजार का लाभांश प्राप्त हुआ, लेकिन उसके बाद कोई पैसा नहीं मिला। बताया कि जब हुसैनगंज स्थित उसके कार्यालय पर गया तो देखा कि कार्यालय पर ताला लटक रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी राम नरेश वर्मा ने बताया कि शशांक गुप्ता के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed