फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 21 Feb 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरा बाजार। महाराजगंज के पूरा बाजार में गुरुवार रात तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया। गोली चलने से समारोह में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग गिरकर भी चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मंडलीय अस्पताल दर्शननगर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार रात पूरा बाजार निवासी हरिभान सिंह के घर पर उनके बेटे गोलू सिंह का तिलक समारोह था। तिलक चढ़ाने के लिए सुलतानपुर से लोग आए थे। रात करीब 9 बजे तिलक चढ़ते समय धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) निवासी मंडरा थाना कुड़वार सुल्तानपुर ने दो नाली बंदूक से फायरिंग कर दी। इसका छर्रा लगने से वर पक्ष के अजीत सिंह उर्फ कोतवाल निवासी पूरा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं फायरिंग होने से समारोह में भगदड़ मच गई। कई लोग भगदड़ में गिरकर चोटिल भी हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव व थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने घायल को मंडलीय अस्पताल दर्शननगर भेजवाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बंदूक शिव बहादुर गौतम निवासी सोहबवली थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर के नाम रजिस्टर्ड है, लेकिन फायर धीरेंद्र प्रताप सिंह कर रहे थे। इस दौरान शिव बहादुर साथ में खड़े थे। दोनों को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल के बड़े भाई पुच्चर सिंह ने बताया कि लखनऊ में अजीत सिंह का इलाज चल रहा है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed