फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

बच्चे को अगवा करने की कोशिश नाकाम

Wed, 12 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। खंडासा में एक मासूम को दवा पिलाकर बाइक सवार एक युवक ने अगवा करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान परिवार की युवती ने युवक की कारस्तानी देख शोर मचा दिया, जिस पर वह भाग निकला। पीड़ित बच्चे का पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गहन छानबीन की लेकिन बाइक सवार युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

खंडासा के कलंदरपुर गांव निवासी शिवपूजन यादव का बेटा उत्कर्ष (7) अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित सड़क के मोड़ पर खड़ा था। इसी बीच सुल्तानपुर-फैजाबाद यूनाइट ब्रांच नहर के पुल से होकर पल्सर बाइक सवार एक युवक पहुंचा। उसने अपने मुंह को मफलर से ढक रखा था। वह बालक के पास पहुंच गया और उसने 10 रुपये दिखाकर अपने करीब बुलाया।
विज्ञापन

जैसे ही बच्चा बाइक सवार युवक के करीब पहुंचा युवक ने बच्चे का हाथ पकड़ कर अपनी तरफ खींच लिया और मुंह दबाकर उसे एक शीशी में भरा तरल पदार्थ पिलाने लगा। बच्चे ने छीनाझपटी की और गुहार लगाई तो दूसरी ओर जंगल के रास्ते खेतों से लौट रही उसी के परिवार की एक युवती ने वाकया देख लिया और वह जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचती बाइक सवार युवक माजरा भांप मौके से भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशी में भरा पदार्थ बच्चे के शर्ट पर गिर गया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे का बयान लिया तथा उसे स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम गरम है। दूसरी ओर घटना के बाद से पीड़ित परिवार पूरी तरह से भयभीत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed