फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cows should be protected and promoted at all costs: Champat Rai

हर हाल में होना चाहिए गोवंशों का संरक्षण व संवर्धन: चंपत

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cows should be protected and promoted at all costs: Champat Rai
अयोध्या। गोपाष्टमी के अवसर पर कारसेवकपुरम की श्रीराम गौशाला मे भी गोवंशों का वैदिक विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के मुख्य यजमान गौशाला समिति व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय व पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रहे। चंपत राय ने पूजन के बाद कहा कि गोवंशों का संरक्षण व संवर्धन हर हाल में होना चाहिए। गाय ही विश्व की माता है, भारत की तो यह आत्मा ही है। गोपालन से परिवारों पर बोझ नहीं बल्कि परिवार सुखी संपन्न होगा।श्रीराम गौशाला समिति के उपाध्यक्ष सांसद लल्लू सिंह ने कहा गो संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक राष्ट्रभक्त का कर्तव्य बने यह संपूर्ण मानव जीवन के लिए महा उपयोगी है। गोवंश आधारित कृषि से मोहभंग इनके लिए हितकारी नही हो सकता है। श्रीराम गौ शाला के प्रबंधक पुरु षोत्तम नारायण सिंह ने राज्य सरकार द्वारा गौ संवर्धन के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए कहा धर्म संस्कृति और जन कल्याण के लिए समर्पित सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद कराकर समाज हित का काम किया है। उन्होंने अधिक से अधिक गोपालन का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूजन कार्यक्रम में विहिप के केंंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज,अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, प्रभारी शिवादास सिंह, गौ शाला के सह प्रबंधक शरद शर्मा, वीरेंद्र, भूपेंद्र शर्मा, बालचंद्र वर्मा, अमित पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed