फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cow protection workshop

गोसंरक्षण के लिए गांव-गांव प्रशिक्षिण वर्ग लगाएगी विहिप

Sun, 21 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cow protection workshop
अयोध्या। विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम में चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में अवध, काशी, कानपुर व गोरक्ष प्रांत के करीब 300 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गोवंशों की उपयोगिता बताते हुए गोरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड गोरक्ष विभाग के प्रभारी वासुदेव पटेल ने बताया कि गो संरक्षण के लिए विहिप के गोरक्षा विभाग के तत्वावधान में गांव-गाव शिविर लगाकर गोसेवकों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें गोवंश की उपयोगिता समझाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के गांव-गांव में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को लगाकार गो सेवकों को अभ्यास वर्ग आयोजित कर उन्हें जैविक खाद, पंचगव्य औषधियां आदि बनाने का गुर सिखाया जाएगा ताकि वे गोवंश के संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। कहा कि गो सेवा धर्म है न कि बोझ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी तंत्र इसे बोझ न समझें बल्कि सेवा भाव से देखें। प्रदेश सरकार गोसंरक्षण व संवर्धन के लिए कटिबद्ध है। उनके इस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए समाज को भी सहयोग देना होगा।
विहिप के गोरक्षा विभाग के प्रांत महामंत्री लालमणि तिवारी ने बताया कि आज बेसहारा गोवंश भटक रहे हैं, गोशालाओं में चारा पानी के अभाव में उनकी मौत हो रही है।
हमारा लक्ष्य इन गोवंशों का संरक्षण करना है इसके लिए प्रशिक्षित किए जा रहे कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भेजकर लोगों को गोवंश का महत्व समझाया जाएगा।
इससे पूर्व कारसेवक पुरम में चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का द्वीप प्रज्वलन कर उद्घाटन हुआ। महंत चिन्मय दास ने कहा कि जहां गाय माता का रक्त बहेगा वहां कभी खुशहाली नहीं रहेगी।

उन्होंने आह्वान किया कि संपूर्ण हिंदू समाज के घर के दरवाजे पर गाय माता की जय लिखी पट्टी गाय माता के चित्र के साथ लगाई जाए।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित चार प्रांतों के कार्यकर्ताओं को गोसेवा व गोरक्षा का संकल्प दिलाया गया। प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री खेमचंद शर्मा, अवधेशकुमार गुप्ता, अर्चना सिंह तोमर, वीरेंद्र पांडेय कानपुर प्रांत, अवध प्रांत के तारांचद, भोलानाथ मिश्र, राधेश्याम मिश्र, शिवकुमार झा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed