{"_id":"624350ff94ba8021b97301a9","slug":"counting-of-votes-will-be-done-in-front-of-dm-court-room-faizabad-news-lko6237260136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम न्यायालय कक्ष के सामने होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम न्यायालय कक्ष के सामने होगी मतगणना
विज्ञापन
अयोध्या। विधान परिषद चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती डीएम न्यायालय कक्ष के बरामदे में होगी। मतदान नौ अप्रैल और मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
जिलाधिकारी/रिटर्निंग अफसर नितीश कुमार ने बताया कि फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान नौ अप्रैल को और मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
अयोध्या व अंबेडकरनगर में मतदान सभी विकास खंड कार्यालयों एवं जिला पंचायत कार्यालय भवन अयोध्या में होगा। मतगणना जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष के सामने बरामदे में होगी।
पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से रवाना होगी, यहीं पर पार्टी वापसी भी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव की तैयारियां निर्धारित समय पर संपन्न कराई जा रही है।
मतपत्रों का नमूना राजकीय प्रेस ले जाना तथा प्रूफ देखकर तैयार मतपत्र जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इसके अलावा 31 मार्च तक मतपेटिकाओं की आयलिंग ग्रीसिंग, लेखन सामग्री एवं प्रपत्र की तैयारी व मतपत्र पैकेटिंग कर डबल लॉक में रखने का कार्य संपादित किया जाएगा।
विज्ञापन
मतपत्र डबल लॉक से निकाल कर वितरण की कार्रवाई आठ अप्रैल को और मतपेटिकाओं को पीठासीन अधिकारियों से प्राप्त कर डबल लॉक में रखने का कार्य नौ अप्रैल को होगा।