फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Counting of votes for Gausaiganj and Bikapur for maximum time

सबसे ज्यादा समय तक चलेगी गोसाईगंज व बीकापुर की मतगणना

Fri, 10 Mar 2017 10:41 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes for Gausaiganj and Bikapur for maximum time
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
जिले में गोसाईगंज व बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सबसे ज्यादा समय तक चलने की संभावना है। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती के लिए 24 से 29 राउंड तक की मतगणना होगी।  जिले की अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों रुदौली, मिल्कीपुर व अयोध्या की अपेक्षा गोसाईगंज व बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती में ज्यादा समय लगेगा।
विज्ञापन


इसका कारण इन दोनोें विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या ज्यादा है। इसके कारण मतदान के लिए इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती में ज्यादा समय लगेगा। हालांकि इस बार अच्छा इतना है कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह किसी भी विधानसभा क्षेत्र में 16 से ज्यादा प्रत्याशी न होने के कारण बूथों पर दो बैलेट यूनिटें नहीं लगानी पड़ी।
विज्ञापन


इसीलिए मतगणना जल्दी पूरी होने की संभावना है। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 335 बूथों के लिए कुल 24 राउंड की गिनती चलेगी। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के 366 बूथों की मतगणना 27 राउंड में होगी। इसा तरह मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 361 बूथों पर पड़े वोटों की गणना 26 राउंड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुदौली के 339 बूथों की गणना 25 राउंड में और गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के 394 बूथों की मतगणना 29 राउंड में पूरी होगी। सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी इसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना में ईवीएम से गिनती जल्दी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed