फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona Positive...

एक ही परिवार के पांच लोगों सहित दस मिले पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Corona Positive...
अयोध्या। जिले में सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोगों सहित दस की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इनमें पांच मरीज स्थानीय स्तर पर ही संक्रमित हुए हैं। इससे कोरोना संक्रमण सामुदायिक स्तर तक पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। जबकि शेष अन्य मरीज अलग-अलग इलाकों से आए प्रवासी बताए गए हैं। एक साथ इतनी संख्या में मरीज मिलने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची रही। मरीजों को आइसोलेट करने व संपर्कियों की शिनाख्त करके क्वारंटीन आदि कराने में कर्मी हलकान रहे। सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 183 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना संक्रमण सिर्फ प्रवासी श्रमिकों व कामगारों में ही पाया जा रहा था। स्थानीय स्तर पर किसी भी व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि न होने से सामुदायिक संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लोग बेफिक्र थे और प्रवासियों को ट्रैस करके उनकी जांच व इलाज में व्यस्त थे। लेकिन सोमवार को आई रिपोर्ट में नतीजे चौकाने वाले दिखे। बीकापुर ब्लॉक के रामपुर भगन बाजार निवासी पहले से संक्रमित दो व्यक्ति के परिवार के सभी पांच लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। हालांकि, इन्हें पहले से ही सरयू हॉस्टल स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था और गांव को सील आदि कराने की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी थी। फिर भी एक साथ परिवार के सभी सात सदस्यों में कोरोना की पुष्टि होने से इलाके में भय का माहौल पनप गया। खास बात रही कि इन लोगों की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री भी सामने नहीं आई और इनमें संक्रमण स्थानीय स्तर पर ही मिला, जिसे ट्रैस कर पाने में महकमा अभी नाकाम है।
विज्ञापन

रामपुरभगन प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर विकासखंड अंतर्गत रामपुरभगन बाजार में सोमवार को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के पांच और लोग पॉजिटिव आए हैं। पिता-पुत्र, बहू और दो नातिन समेत पांच की रिपोर्ट संक्रमित आने से पूरे गांव के लोग भयभीत हैं। इसी परिवार के मां और बेटा बृृहस्पतिवार को पॉजिटिव आ चुके हैं। अब इस परिवार में कोरोना संक्रमित की संख्या सात हो गयी है। सीएचसी बीकापुर चिकित्सा अधीक्षक डॉ खतीब अंसारी ने बताया कि सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में रामपुरभगन के पाँच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिनकी उम्र 65 वर्ष, 43 वर्ष, 40 वर्ष, 16 वर्ष व 12 वर्ष है। यह सभी लोग सरयू हॉस्टल अयोध्या में क्वारंटीन हैं, जिन्हें एल-टू कोविड सेंटर मेडिकल कालेज अयोध्या शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवई प्रतिनिधि के अनुसार मवई ब्लॉक के बदले पुर गांव में बीते शनिवार को दिल्ली से आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया गया कि युवक शनिवार को गांव पहुंचा था। रविवार को उसका नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई तो गांव में हलचल मच गई। प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी गांव पहुंचे और गांव का सैनिटाइजेशन कराकर सीमाएं सील की गईं। मवई चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविकांत वर्मा ने बताया कि गांव में सर्वे कर युवक के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। बताया कि युवक का परिवार अभी दिल्ली में ही है।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के मुकीमपुर पहाड़पुर मजरा पंडित का पुरवा निवासी 23 वर्षीय युवक 13 जून को बस द्वारा दिल्ली से आया था। घर पहुंचने से पहले ही उसे मसौधा ले जाकर कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया था। सोमवार को रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव निकला। शाहगंज चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर कोरोना संक्रमित को आइसोलेशन के लिए ले गई। मजरा पंडित का पुरवा मार्ग को सील कर दिया गया है। न्यू स्वास्थ केंद्र शाहगंज के अधीक्षक डॉक्टर फिरोज अहमद ने बताया कि गठित की गई टीमों द्वारा घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय शुरू किया गया। क्लोज कांटेक्ट की आशंका में परिवार के आठ लोगों को जांच और क्वॉरेंटीन के लिए भेजा गया है।

मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार बनके गांव निवासी 25 वर्षीय युवक लखनऊ में में नौकरी करता था। शनिवार को लखनऊ से गांव पहुंचा तो मसौधा क्वारंटीन सेंटर में जाकर कोरोना जांच के लिए नमूना दिया और घर चला आया। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीज को आइसोलेशन के लिए भेजवाया। साथ ही कोरोना बचाव से संबंधित अन्य कार्य प्रारंभ कराए। वहीं, स्थानीय पूराकलंदर पुलिस को सायं चार बजे तक मामले की जानकारी ही नहीं थी। थानाध्यक्ष पूराकलंदर श्रीनिवास पांडेय ने कहा कि अभी तक बनके गांव में मरीज मिलने की जानकारी नहीं है। मालूम करके गांव को सील कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed