{"_id":"60a3f9d78ebc3e34684ac173","slug":"corona-infected-six-dead-151-positive-faizabad-news-lko578588586","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित छह की मौत, 151 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित छह की मौत, 151 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में मंगलवार को 151 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती छह मरीजों ने 24 घंटे में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है और 158 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।
कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 15763 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 1451 हो गए हैं। जिले में मंगलवार को 2222 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई और 2540 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है।
प्राप्त हुई रिपोर्ट में मसौधा के शिव नगर में सर्वाधिक छह संक्रमित मिले। हैरिंग्टनगंज के पलिया, ढेमावैश्य, उरवा वैश्य, मवई के सिपहिया में चार-चार पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
सिविल लाइंस, नियावां, बीकापुर के सरायखरगी, परोमा, मवई के पहलवान पुरवा, मया के तंदौली में तीन-तीन संक्रमित मिले। सोहावल के अर्थर, रुदौली के ऐहार, पूरा के कुढ़ा केशोपुर, आशापुर, बारुन बाजार, बाईपास रोड, सोहवल सलोनी, सागर पट्टी, अछौरा, कुम्हार का पुरवा, बीकापुर, ओम पुरम कॉलोनी, अमानीगंज में दो-दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
कुल सक्रिय मरीजों में 1263 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 103, जिला महिला अस्पताल में सात, जगत हॉस्पिटल में 11, चिरंजीव हॉस्पिटल में 22, आनंद हॉस्पिटल में 20, संजाफी हॉस्पिटल में नौ और निर्मला हॉस्पिटल में 16 मरीजों को भर्ती किया गया है।