फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत 99 मिले पॉजिटिव

Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के एक डॉक्टर समेत 99 और मरीज शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए, वही स्वस्थ होने के बाद 90 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में बढ़कर अब 5043 पहुंच गई है, इनमें सक्रिय मरीज 986 रह गए हैं। उधर, कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को आइसोलेट कराया गया। जिले में शनिवार को भी कोरोना का कहर बरकरार रहा।
विज्ञापन

एक साथ 99 मरीज मिलने के साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा पांच हजार के पार हो गया। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में तैनात चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्टेनो अजय चतुर्वेदी भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार को आई रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के सहादतगंज में सर्वाधिक पांच, नील विहार कॉलोनी में चार, मकबरा में तीन, रामनगर में दो, नियावां में दो, लालबाग में दो, रिकाबगंज में दो, दिल्ली दरवाजा में दो, देवकाली में तीन, मसौधा ब्लाक के कोटसराय में दो, कौशलपुरी कॉलोनी में चार, मया ब्लॉक के गोसाईगंज में दो, मिल्कीपुर ब्लाक अखईपुर में दो, पूरा ब्लॉक के करमा कोडरी में चार, नारायणपुर में चार, सोहावल ब्लॉक के ड्योढ़ी बाजार में तीन, बभनियावां में तीन मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि तारुन ब्लॉक के छरावन में दो सहित नगर निगम के फतेहगंज, साहबगज, हसनू कटरा, गणेश नगर, जलवानपुरा, गांधीनगर, छोटा रमना, आवास विकास कॉलोनी, मणिराम दास की छावनी, अश्वनी पुरम, मीरापुर, सप्तसागर, तुलसी नगर, वी मार्ट के पास, अमानीगंज ब्लाक के खंडासा, कुमारगंज, पूरे लाला का पुरवा, जिनाही, लालपुर, मसौधा ब्लाक के रानी बाजार, सरियावा, मानापुर, मोती नगर, कैल, सिड़हिर, भरतकुंड, थरियाकला, जाना बाजार, घोड़वा, देवगढ़, देवकाली बाईपास, द्वारिकापुरी, मीरा भवन, महाजनी टोला, अलीपुर खजूरी, इनायतनगर, पांडे का पुरवा, त्रिलोकपुर, बंधनपुर, सैदपुर आदि जगहों पर एक-एक मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed